सहरसा, अक्टूबर 17 -- Saharsa News: सहरसा। बनगांव में 18 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले नटखट खेल महोत्सव- 2026 में 20 से 22 नवंबर तक 52वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप होगी। इसमें बिहार के सभी जिलों की महिला टीमें हिस्सा लेंगी। बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुमार विजय सिंह के 14 अक्टूबर के पत्र के अनुसार इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी नटखट खेल महोत्सव को सौंपी गई है। वर्ष 2024 में भी इस महोत्सव में राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। लगातार दूसरी बार मेजबानी मिलने से कोसी क्षेत्र को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। प्रतियोगिता में राणा रंजीत सिंह की अगुवाई वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेफरी मंडल भी शामिल होगा।सात दिवसीय महोत्सव में कबड्डी के अलावा एथलेटिक्स, नटखट 10 हजार मैराथन, वॉलीबॉल, फु...