सहरसा, जुलाई 27 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के टेंगराहा वार्ड-14 में रविवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मेदनी यादव के पुत्र रबिन उर्फ रबेन यादव की 28 वर्षीय पत्नी वंदना देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि वंदना देवी मूल रूप से रेठी गांव की रहने वाली थीं। करीब पांच वर्ष पूर्व उनकी शादी टेंगराहा निवासी रबेन यादव से हुई थी। दंपती का डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर, ग्रामीणों के बीच दबी जुबान से हत्या और आत्महत्या दोनों तरह की आशंकाएं जता...