सहरसा, अगस्त 18 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित रंगीनिया पोखर के जीर्णोद्धार एवं सीढ़ी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब तकनीकी टीम योजना स्थल की जांच करेगी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने नगर विकास प्रमंडल, सहरसा के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजकर तकनीकी टीम से योजना स्थल का निरीक्षण कराने और पूर्व में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। 17 अगस्त को जारी पत्र में कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा है कि रंगीनिया पोखर के जीर्णोद्धार एवं सीढ़ी निर्माण का कार्य संवेदक द्वारा स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कराया जाना है। पत्र में यह भी कहा गया है कि इंटरनेट मीडिया से जुड़े कुछ लोगों द्वारा संभवतः जानकारी के...