Saharsa News: यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, 10 जख्मी
सहरसा, अगस्त 29 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के ब्लॉक चौक स्थित महावीर मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। घायलों में खम्हौती गांव निवासी खुदिया देवी, ध्रुव चंद्र कुमार, पूनम देवी, नीभा कुमारी, चांदनी देवी, रीता देवी, चंदर शर्मा, वीणा कुमारी, लालवेन देवी, लालवेन देवी और ऑटो चालक प्रकाश राम शामिल हैं। घायलों ने बताया महावीर मंदिर के समीप एक साइकिल सवार युवक ऑटो के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में नियंत्रण खोने से ऑटो सड़क पर पलट गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: साइकिल सवार को बचाने में यात्रियों से भरी ऑटो पलटी, 10 घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.