सहरसा, अगस्त 13 -- Saharsa News: सहरसा। सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। इनमें एक पर रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन निजी क्लिनिक से सामान चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गयी कटिंग मशीन, कटिंग ब्लेड सहित अन्य सामान बरामद किया है। दूसरे विधि विरुद्ध बालक पर हथियार के बल पर मोबाइल छिनतई करने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...