सहरसा, अक्टूबर 28 -- Saharsa News: सोनवर्षाराज, एक संवाददाता। बसनही थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के मनखाहा गांव में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से हथियार बनाने के उपकरण, अर्द्धनिर्मित हथियारों के पुर्जे और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में गांव के गजाधर शर्मा (42) को गिरफ्तार किया है। बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गजाधर शर्मा अपने घर में अवैध हथियार बनाकर बेचता है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित विशेष टीम ने बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान चार बैरल, दो अर्द्धनिर्मित मस्केट बॉडी, राइफल की पुरानी मैगजीन, छह ट्रिगर, तीन ड्रिल मशीन, दो ग्राइंडर समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और पुर्जे बरामद किए गए। पुलिस ...