सहरसा, अक्टूबर 3 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। पतरघट पुलिस ने गुरुवार देर रात भद्दी गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जम्हरा पंचायत के भद्दी निवासी राहुल पासवान, नितीश पासवान और छतीश पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ मारपीट के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस पदाधिकारी निधि गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...