सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। नगर क्षेत्र के मनौरी चौक स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली की छुट्टी से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर आकर्षक दीपक की आकृति प्रस्तुत की। वहीं, भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अयोध्या लौटने की आकर्षक एवं जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की। निदेशक दीपक कुमार ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों के साथ भी बांटनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अंगेश आनंद, मनोज मंडल, राहुल कुमार, गौतम ठाकुर, सिमरन सिंह, आदिति सिंह, अनिता कुमारी, रेशमी कुमारी, बबलू यादव, मनोहर राय, स्नेहा प्रवीण, उमा भारती, सौरभ राय, तरुण राय थे। यह भी पढ़ें- Meerut News: रंगोली और क्राफ्ट प्रत...