सहरसा, अक्टूबर 18 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता।। सोमवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरुप मां सिद्धदात्री की पूजा की जाएगी।शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर , थाना चौक, प्रशांत रोड, कचहरी चौक, जेल गेट, पंचवटी चौक, कॉलेज गेट, पूर्वी एवं पश्चिमी रेलवे कोलनी,मारुफगंज दूर्गा मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन करते आशीर्वाद मांगा। पंडालों को दिया गया आकर्षक रुप : दुर्गा पूजा-पंडालों को भव्य व सुंदर ढ़ंग से सजाया गया है।पंडालों को अलग-अलग रूप दिया गया है। शहर के थाना चौक, प्रशांत मोड़, कॉलेज गेट, बड़ी दुर्गा स्थान, जेल कॉलोनी, लोको शेड, रेलवे कॉलोनी, कचहरी चौक, बड़ी दुर्गा स्थान आदि जगहों पर पंडालों को संजाया गया है। पूजा को लेकर भीड़ को नियंत्रित कर...