सहरसा, अगस्त 19 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। भारी वर्षा एवं बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण क्षेत्र में कोसी नदी का जलस्तर कभी बढ़ रहा है तो कभी कम हो रहा है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण प्रखंड की सिरवार-वीरवार पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित वीरवार गांव में कटाव का कहर तेज हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार गांव में कोसी नदी के कटाव के कारण स्थानीय ग्रामीण सीताराम साह, फूलो यादव, जय नारायण यादव, श्याम यादव, वीनो शर्मा एवं महेश्वरी शर्मा के घर कटकर कोसी नदी में विलीन हो गए हैं। कटाव के कहर से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि शीघ्र कटाव की गति पर रोक नहीं लगाई गई, तो सिरवार एवं वीरवार दोनों गांवों पर कटाव का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय मुखिया मोना देवी, पंसस राजीव कुमार, प्रतिनिधि नीतीश कुमार...