सहरसा, जुलाई 14 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता।रविवार को बलुआहा कोसी पुल पर मिले अज्ञात शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी कि सोमवार को गेमरहो गांव के सामने कोसी नदी किनारे झाड़ियों से एक और अज्ञात शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, एसआई रंजीत पासवान एवं केके पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झाड़ियों से शव बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि वह कई दिन पुराना है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार दो दिनों में दो अज्ञात शव मिलने से क...