सहरसा, जुलाई 18 -- Saharsa News: पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात किशनपुर पंचायत के सुरमाहा वार्ड-03 में छापेमारी कर 121.23 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पुअनि संतोष कुमार सिंह, पुअनि अमरजीत कुमार एवं सअनि विकास कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ सुरमाहा निवासी दिवाकर कुमार के भूसा घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 14 कार्टून में रखी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस, रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की, एम्पेरियर ब्लू और रॉयल स्टैग शामिल हैं। पुलिस ने कुल 121.23 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में दिवाकर कुमार के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के ल...