सहरसा, अक्टूबर 23 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। विजयादशमी के बाद शुक्रवार को सहरसा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन किया गया। जिले भर में सुबह से ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलने लगी। शहर के थाना चौक, पंचवटी चौक, रेलवे कालोनी, प्रशांत सिनेमा रोड, शर्मा चौक स्थित पंडालों से मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं का विसर्जन किया गया। कई प्रतिमाओं को ट्रैक्टर और ट्रकों पर सजाकर विसर्जन घाट की ओर ले जाया जा रहा है। नम आंखों साथ महिलाओं ने मां को सिंदूर, चुनरी और मिठाई अर्पित कर विदाई दी। विसर्जन के दौरान कई जगह भावुक दृश्य देखने को मिला जब भक्तों की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- Pakur News: नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी विदाई बुधवार को विजयादशमी के दिन देर शाम विभिन्न पूजा समिति द्वारा...