सहरसा, अगस्त 6 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। महिषी थाना क्षेत्र में नव निर्मित भारतमाला सड़क पर महबा टोला के समीप मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान महिषी निवासी करीब 40 वर्षीय बौआ साह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बौआ साह देर शाम महबा स्थित अपने बासा से साइकिल से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महिषी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...