सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: सहरसा। समाजसेवा मे एक अलग पहचान बनाने वाले, कई वर्षो से दिव्यांग, विकलांग, जरूरतमंदो की सेवा करने वाले रौशन माधव किसी परिचय की मोहताज नही है। उन्हें लोग उस समय तुरंत याद करते है जब कोई मुसीबत में हो और उनसे सेवा करवाते है। एक ऐसी ही तस्वीर आई एक महिला अपने छोटे बच्चों के साथ दो बेटी एक बेटा को लेकर सहरसा स्टेशन पर दो दिनों से भटक रही थी, छपरा जिला की रहने वाली महिला अपने बच्चो के साथ भूखे प्यासे थी, घर जाने को पैसा तक नही था, तभी स्थानीय रिक्सा चालकों ने रौशन माधव को फोन किया, रौशन तुरंत बच्चों के लिए भोजन का व्यवस्था करवाये और छपरा जाने के लिए टिकट कटवा कर आर्थिक मदद भी किये। सिमरी बख्तियापुर के बघवा गांव निवासी रौशन कहते है की उनका जीवन समाज सेवा के लिए ही समर्पित है। उन्होंने कहा की जीवन मे इतना संघर्...