सहरसा, सितम्बर 5 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शांति अनुभूति भवन में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण और श्रीराधे के कई जोड़ों की चैतन्य झांकी सजाई गई। महाआरती के बाद श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।सेवाकेंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने कहा कि श्रीकृष्ण सर्व दैवी गुणों से संपन्न देव शिरोमणि हैं। उनकी आत्मा ने परमात्मा शिव से सत्य गीता ज्ञान प्राप्त कर जीवन में सर्व शक्तियां धारण कीं और देव पद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजित श्रीकृष्ण प्रश्नमंच में बृजेश ने प्रथम, राकेश ने द्वितीय तथा सुबोध एवं अवधेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़े...