सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं, सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ चालान अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आवागमन बाधित करने वाले स्थानों पर खड़े वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में जाम पर अंकुश लगाना और राहगीरों को परेशानी से राहत दिलाना है। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि धनतेरस, दीपावली और छठ को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है।

धनतेरस पर ब...