सहरसा, सितम्बर 29 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा के बलवा निवासी जटाशंकर मिश्र के घर में रविवार रात चार अपराधियों ने घुसकर लूटपाट की। घर में अकेले सो रहे बुजुर्ग गृहस्वामी को अपराधियों ने दबोच लिया और मारपीट कर घर में रखी नकदी लूट ली। घटना के दौरान गृहस्वामी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोसी ने जब आवाज लगाई तो सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गृहस्वामी ने लूटपाट को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...