Saharsa News: बिहरा-पटोरी बाजार में निकलेगा आक्रोश मार्च
सहरसा, नवम्बर 20 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। भारतमाला परियोजना के तहत सहरसा-सुपौल 327 ई सड़क के निर्माण में कथित तकनीकी खामियों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर पटोरी स्थित सोशल क्लब में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। पूर्व मुखिया चंद्रशेखर ठाकुर की अध्यक्षता एवं अनिल कुमार सिंह के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में बताया गया कि पिछले कुछ महीनों में सड़क पर अब तक 139 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल होकर दिव्यांग हो गए हैं। वक्ताओं ने कहा कि जहां अंडरपास या ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी था, वहां इसकी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.