सहरसा, जुलाई 29 -- Saharsa News: कहरा। पड़री एनएच-107 सड़क के समीप से बनगांव की ओर जाने वाली पथ पर बनाया गया रोड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वाहनों की गति नियंत्रित करने के उद्देश्य से पीडब्ल्यूडी सड़क पर बनाए गए इस ब्रेकर के पास कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक रोड ब्रेकर सामने आने से बाइक सवारों को परेशानी होती है। कई बार झटके के कारण बाइक सवारों की जेब से मोबाइल गिरकर क्षतिग्रस्त हो जाता है। रात के समय यह समस्या और बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से रोड ब्रेकर के समीप चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को पहले से जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...