Saharsa News: बिजली तार चोरी से 1.06 लाख की क्षति
सहरसा, अगस्त 3 -- Saharsa News: कहरा। बनगांव थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 1,06,994 रुपये की क्षति हुई है। बनगांव फीडर के जेई राजीव रंजन ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन दिया है। इससे पहले भी मुरली बसंतपुर और बनगांव-चैनपुर मार्ग पर कृषि फीडर के कई एचटी पोलों से तार चोरी हो चुके हैं। लगातार चोरी से सिंचाई प्रभावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.