Saharsa News: बिजली की चमक संग जमकर हुई बारिश
सहरसा, अक्टूबर 8 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर सहित जिले में गुरुवार की अहले सुबह बिजली की गड़गड़ाहट के साथ जमकर बारिश हुई।। कई दिनों बाद हुई बारिश से सुखी सड़कों पर फिर से पानी जमा हो गया। बुधवार की देर शाम से अचानक मौसम बदल गया और तकरीबन तीन बजे सुबह से झमाझम बारिश होने लगी। फिर गुरूवार की सुबह तक सरूक रूक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगभग 37 मिली मीटर से अधिक बारिश हुई। सुबह में बारिश होने से गुरूवार को न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इधर बारिश से नगर निगम के कई मोहल्ले की सड़क कीचड़ पानी में तब्दील हो गया। कई मुख्य सड़क सहित गली मोहल्ले की सड़क पर कई फीट पानी जमा हो गया।
बारिश के बाद जलजमाव से परेशानी जिस जमा बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.