सहरसा, जुलाई 18 -- Saharsa News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के कढ़ैया पंचायत अंतर्गत रहीमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या-05 निवासी बालेश्वर यादव के लगभग 50 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश यादव सुबह बहियार गए थे। इसी दौरान वे बिजली की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष रितिका रानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।प्रभारी था...