सहरसा, जुलाई 19 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रविवार की अहले सुबह से झमाझम बारिश हुई। लगभग 15 मिली मीटर से अधिक बारिश हुई। बारिश से नगर निगम के कई मोहल्ले की सड़क सहित मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया। बारिश से गर्मी से थोड़ी देर राहत जरूर मिली। लेकिन फिर उमसभरी गर्मी शुरू हो गई। बारिश के बाद भी अन्य दिनों की अपेक्षा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कम ज्यादा रही। लगभग 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रविवार को दर्ज किया गया। इधर बारिश से नगर निगम के कई मोहल्ले में जलजमाव से काफी परेशानी बढ़ गई है। बारिश ने शहर की कई मोहल्लों की सुरत बिगाड़ दी है। कई मोहल्लों की सड़क सहित मुख्य सड़क की स्थिति काफी नारकीय बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा 19 जुलाई तक एलो एलर्ट जारी किया गया है। पाॅलिटेक्निक रेलवे ढ़ाला से तिवारी टोला चौक तक...