Saharsa News: बारिश से धान फसल को संजीवनी, किसानों में खुशी
सहरसा, अगस्त 24 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश से नमी के अभाव में पीले पड़ रहे खरीफ धान के पौधों को संजीवनी मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। बताते चलें कि खेतों में कादो करने के लिए मध्यम या भारी बारिश की आवश्यकता होती है। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिलेकिसानों की समस्याएं जून माह में भी इस क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण अधिकतर किसानों को महंगे भाव पर खेतों की पटवन करवाकर खरीफ धान की रोपनी करनी पड़ी थी। किसानों के अनुसार, खरीफ धान की अच्छी खेती और बेहतर उपज के लिए खेतों में जलजमाव जरूरी है। लेकिन अगस्त माह में अब तक कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में जलजमाव नहीं हो पा रहा था। इससे धान की फसल से अधिक खर-पतवार उग आए थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.