सहरसा, अगस्त 24 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने रविवार को अपने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम पहुंचकर अद्भुत शिवलिंग का दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे। पूजा-अर्चना के बाद सांसद ने कहा कि बाबा मटेश्वर धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी。

मंदिर प...