सहरसा, नवम्बर 13 -- Saharsa News: सहरसा। अगले साल से सहरसा से दरभंगा और महेशखूंट आवाजाही करने में जेब ढ़ीली करनी होगी। इन दोनों रूटों पर टोल प्लाजा की सुविधा बहाल होगी। जिसके बाद वाहन चालकों को निर्धारित शुल्क देकर ही आवागमन की सुविधा मिलेगी। पथ निर्माण विभाग द्वारा जिले में दो स्थानों में एसएच 59 सोनवर्षा के सहमौरा समीप और महिषी के बलुआहा गंडौल सड़क पर टोल प्लाजा के निर्माण किया जाएगा। दोनों टोल प्लाजा पर लगभग 8 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी।

सहरसा में दो टोल प्लाजा का निर्माण जानकारी अनुसार एसएच 59 सोनवर्षा समीप सवा करोड़ एवं बलुआहा गंडौल बीच 7 करोड़ से अधिक राशि से टोल प्लाजा बनेगा। टोल प्लाजा निर्माण कार्य अगले मार्च तक पूरा करने को लेकर पथ निर्माण विभाग द्वारा काम शुरू किया गया है। जिससे अगले वर्ष से टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाह...