सहरसा, अगस्त 31 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में पुलिस और राजस्व प्रशासन में बदलाव किया गया है। सदर एसडीपीओ और सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ का तबादला कर नये पुलिस पदाधिकारी का पदस्थापना किया गया है। पूर्व में सहरसा सदर में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में कार्य कर चुके पुलिस पदाधिकारी निशिकांत भारती को अब सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ का कमान सौंपा गया है। वहीं सदर एसडीपीओ पद पर जिन पंकज कुमार सिंह का पदस्थापना किया गया है उनका पदस्थापन दो अलग-अलग जिले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में किया गया है। इससे सहरसा सदर में योगदान देंगे या सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में इसको लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। राज्य सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जा...