सहरसा, जुलाई 20 -- Saharsa News: महिषी/नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से महिषी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का असर तेज हो गया है। झाड़ा पंचायत के कई गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं, जबकि मंगरौनी के समीप झाड़ा, सोरवा, सिसौना और नवटोलिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी आर-पार बहने लगा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वहीं बहियार और निचले इलाकों में पानी फैलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण बिपिन पासवान, दिलीप पासवान, हरीश यादव और बिनोद मुखिया ने बताया कि बाढ़ के कारण शुद्ध पेयजल, जलावन, पशुचारा, रसोई सामग्री तथा अन्य जरूरी वस्तुओं का संकट गहरा गया है। उधर बघवा, वीरगांव, तेलवा पश्चिमी और घोंघेपुर पंचायत के कई बहियारों में भी कोसी का पानी फैल गया है, जिससे किसा...