सहरसा, सितम्बर 29 -- Saharsa News: सलखुआ, संवाद सूत्र। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडूमर पंचायत के दह बाजार स्थित चर्चित बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप नदी का कटाव तेज हो गया है। कटाव बढ़ने से वर्षों पुराने मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है। कटाव को देखते हुए ग्रामीण खुद मंदिर को बचाने के प्रयास में जुट गए हैं。

कटाव की स्थिति ग्रामीण बांस की बल्लियां, पेड़ों की टहनियां और मिट्टी से भरे बोरे कटाव स्थल पर डालकर नदी की धारा को मोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल संसाधन विभाग की ओर से करीब तीन माह पूर्व लाखों रुपये की लागत से दह बाजार में कटाव निरोधी कार्य कराया गया था। लेकिन कार्य में अनियमितता बरते जाने के कारण यह कारगर साबित नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार विभाग को कटाव की सूचना देने के बावजूद अब तक किसी अधिकारी ने स्थल का निरीक्...