सहरसा, सितम्बर 4 -- Saharsa News: ्रसौरबाजार, संवाद सूत्र। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी करीब 30 वर्षीय महिला की बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्वास्थ्यकर्मियों के समझाने और सरकारी प्रावधान के तहत सहायता दिलाने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर चार निवासी मो. कलाम की पत्नी रुबाना खातून का बुधवार शाम सौरबाजार सीएचसी में आयोजित साप्ताहिक बंध्याकरण शिविर में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। घर पहुंचने के कुछ देर बाद करीब नौ बजे रुबाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे त...