सहरसा, सितम्बर 7 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। प्रखंड प्रमुख रजु देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पंचायत समिति की विशेष बैठक की प्रक्रिया पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में प्रखंड कार्यालय की ओर से 5 सितंबर को पत्र जारी कर सभी पंचायत समिति सदस्यों को बैठक स्थगित किए जाने की सूचना दी गई है।

बैठक स्थगित होने के परिणाम बैठक स्थगित होने के बाद प्रखंड की राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं।दरअसल, पंचायत समिति सदस्यों की ओर से प्रखंड प्रमुख रजु देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके बाद मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। वाद संख्या 8261/2026 में न्यायालय ने 21 मई को दिए आदेश में 16 मई को दिए गए आवेदन पर अगली सुनवाई तक रोक लगाने का निर्देश दिया...