सहरसा, जुलाई 2 -- Saharsa News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम विनय रंजन के स्थानांतरण के बाद सिविल सर्जन डॉ राज नारायण प्रसाद ने सदर अस्पताल की अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी को उनके वर्तमान दायित्व के साथ-साथ डीपीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। आदेश जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कर्मचारी दबी जुबान से इसे असामान्य निर्णय बता रहे हैं। उनका कहना है कि जिला स्वास्थ्य समिति की कार्य संरचना में डीपीएम के नीचे डीसीएम, जिला एम एंड ई पदाधिकारी, जिला योजना समन्वयक सहित कई वरीय पदाधिकारी कार्यरत हैं। पूर्व में जब डीपीएम का पद रिक्त हुआ था, तब प्रभार कनिष्ठ नहीं बल्कि डीपीएम के अधीन कार्यरत अधिकारी को सौंपा गया था। यह भी पढ़ें- सदर में तीन-तीन हॉस्पिटल मैनेजर, फिर भी बदहाल है अस्पताल क...