सहरसा, सितम्बर 7 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सलखुआ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय घोरमाहा में निरीक्षण के दौरान प्रधान शिक्षिका के बार-बार अनुपस्थित रहने और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बंद पाए जाने का मामला सामने आया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना के प्रतिवेदन पर डीपीओ स्थापना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुकुमणी कुमारी से स्पष्टीकरण पूछा है। डीपीओ स्थापना की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रखंड साधन सेवी, पीएम पोषण योजना, सलखुआ द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड साधन सेवी ने संयुक्त रूप से भी विद्यालय का निरीक्षण किया। अलग-अलग दिनों में कई बार किए गए निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन बंद पाया गया और प्रधान शिक्षिका बिना किसी सूचना...