सहरसा, जुलाई 3 -- Saharsa News: सहरसा। शहर के थाना चौक समीप स्थित प्रधान डाकघर में आरएमएस शिफ्ट होगा। आरओबी निर्माण के कारण आरएमएस पहुंचने में दिक्कत और घंटों जाम में डाक गाड़ियों के फंसने की समस्या को लेकर यह निर्णय लिया गया है। दरअसल, बरौनी से आने वाली डाक गाड़ियां आरएमएस पहुंचने और वापस लौटने के दौरान जाम में फंस जाती है। डाक विभाग के अधिकारी का कहना है कि जाम में फंसने के कारण डाक की छंटाई, डाकघरों व ग्राहकों तक डिलीवरी में विलंब की समस्या बनती है।

आरओबी निर्माण के कारण समस्याएं वर्तमान समय में शहर के धर्मशाला रोड, दहलान चौक, बंगाली बाजार और डीबी रोड में आरओबी निर्माण से संबंधित कार्य चल रहे हैं। आरओबी का काम चलने के दौरान रास्ता बंद या काफी संकरा हो जाने के कारण इधर से डाक गाड़ियों का आरएमएस पहुंचना संभव नहीं हो पाता। गंगजला चौक होकर स...