सहरसा, जुलाई 21 -- Saharsa News: महिषी। सिरवार वीरवार पंचायत की पूर्व मुखिया एवं बिजवार निवासी सुनैना देवी का मंगलवार सुबह अचानक निधन हो गया। वे पूर्व मुखिया चिरंजीव राय की धर्मपत्नी थीं। उन्होंने लगातार दस वर्षों तक पंचायत का प्रतिनिधित्व कर जनसेवा की। अपने पीछे दो पुत्र मनोज राय, संजय राय सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...