Saharsa News: पूर्णिया कोर्ट ट्रेन रुट में लगेंगे कम झटके
सहरसा, जुलाई 19 -- Saharsa News: सहरसा। सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर ट्रेनों के सफर में कम झटके लगेंगे। ऐसा अधिक वजन की रेल पटरी लगाने के कारण संभव होगा। दरअसल, सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर अधिक वजन के रेल पटरी लगाए जाएंगे। 52 किलोग्राम की रेल पटरियों को बदलकर 60 किलोग्राम की रेल पटरियां लगाई जाएगी। अधिक वजन के रेल पटरी लगाने का काम सबसे पहले सहरसा-बैजनाथपुर रेलखंड पर आठ किमी की दूरी में किया जाएगा।
रेल पटरी परिवर्तन की प्रक्रिया उसके बाद बैजनाथपुर से मधेपुरा फिर मधेपुरा से मुरलीगंज और मुरलीगंज से जानकीनगर तक कम वजन वाले रेल पटरियों को हटाते हुए नए वजन वाली पटरी लगाए जाएंगे। अधिक वजन के पटरी लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि रेल पटरी में ज्वायंट कम हो जाएंगे। रेल अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में रेल पटरियों के बीच 130-130 मीटर पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.