सहरसा, अक्टूबर 8 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जिले वासियों को बिना किसी बाधा के सतत एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विभागीय राजस्व में वृद्धि को लेकर विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा के विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता ने अंचल के सभी कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं को पूजा के दौरान निर्बाध बिजली सेवा बनाए रखने और राजस्व संग्रह को गति देने के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : पूजा समितियों को अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्यपूजा समितियों के लिए अस्थायी कनेक्शन अनिवार्य सभी पूजा समितियों को अनिवार्य रूप से अस्थायी विद्...