Saharsa News: पिता की हत्या और मां के जेल के बाद परिजनों को बच्चों की चिंता
सहरसा, जुलाई 18 -- Saharsa News: पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत अंतर्गत खैराबाड़ी गांव में हुए चर्चित मो. इमाम हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद जहां एक ओर मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं दूसरी ओर सबसे बड़ी चिंता मो. इमाम के चार मासूम बच्चों के भविष्य ओर बच्चों की अच्छी परवरिश को लेकर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, गत मंगलवार को खैराबाड़ी निवासी मो. इमाम (35) की कथित रूप से सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनकी पत्नी मोमिना बेगम ने अपने कथित प्रेमी सुदीप पाल एवं अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद शव को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा थाना क्षेत्र स्थित हंसकुआ इलाके में फेंक दिया गया था। मामले का खुलासा होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.