Saharsa News: पहाड़पुर बाजार में चोरी का उद्भेदन, चार गिरफ्तार
सहरसा, अक्टूबर 25 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मधेपुरा जिले के तीन और पहाड़पुर का एक स्थानीय आरोपी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को रविवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि पहाड़पुर बाजार के वार्ड संख्या चार निवासी दिलीप कुमार के घर से कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चोरीकांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छानबीन की जा रही थी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.