सहरसा, अगस्त 27 -- Saharsa News: सत्तर कटैया। पटोरी बाजार में एक दिन पूर्व हुए गोलीकांड के मामले में बिहरा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले के आरोपी युवक अशोक कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है, जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार बरामद नहीं हुआ है। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले के सारे पहलुओं की आवश्यक जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि एक दिन पूर्व पटोरी बाजार में दो दोस्त एक जगह बैठे हुए थे। उसी दौरान हाथ में रखे लोडेड देसी कट्टे से फायरिंग हो गई, जिसमें पास बैठे दोस्त लोचन पासी जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सहरसा में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार...