सहरसा, अक्टूबर 25 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी क्षेत्रान्तर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर आम जनता द्वारा बढ़-चढ़कर सूचना दी जा रही है। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। हल्पलाइन से प्राप्त सूचना पर सीधे डीआईजी के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है। इस अभियान के तहत विगत सप्ताह 17 से 23 अक्टूबर में कुल 538.386 लीटर अवैध शराब, गांजा-348.75 किलोग्राम, स्मैक 622.80 ग्राम, नशीला इंजेक्शन 180 एमएल, बाइक 11, तीन पहिया 3, चार पहिया वाहन 1, देसी कट्टा 1, गैस सिलेण्डर 1, तसला 2, गै...