सहरसा, अक्टूबर 14 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर और पुरानी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। आकर्षक तोरणद्वार, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य पंडाल श्रद्धालुओं ...