सहरसा, नवम्बर 3 -- Saharsa News: सहरसा, संवाद सूत्र। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निलंबन की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को नगर निगम के दर्जनों वार्ड पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभागीय कार्रवाई को गलत बताया। प्रदर्शन कर रहे पार्षदों एवं प्रतिनिधियों का कहना था कि नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। उनके आने के बाद शहर के विभिन्न वार्डों में पहले की अपेक्षा सबसे अधिक गली और नाला निर्माण के कार्य कराए गए हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा के नगर आयुक्त प्रभात झा सस्पेंड, 8 करोड़ के काम बिना टेंडर के करवा दिए इसके बावजूद उनके खिलाफ निलंबन की...