सहरसा, नवम्बर 20 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा इसबार धान खरीद की गति काफी धीमी चल रही है। पूर्व की राशि की मांग को लेकर कई पैक्स द्वारा अबतक धान खरीद नहीं शुरू किया है। पैक्स द्वारा धान खरीद नहीं होने से किसान धान को बाजार में बेचने को मजबूर है। रबी की बुआई करने के लिए किसानों को रूपये की आवश्यकता है। लेकिन सहकारिता विभाग तहत धान नही लिये जाने से किसानों को व्यापारियों को कम कीमत पर धान बेचना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार अबतक 24 किसानों से लगभग 108.15 एमटी ही धान खरीद हुई है। इसबार किसानों को 2441 रूपये सामान्य धान तथा 2461 रूपये प्रति क्विंटल ए ग्रेड धान का का मूल्य निर्धारित किया गया है। सरकारी दर से पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा किसानों से आनलाइन धान की खरीद की जाती है। इसके लिए 112 पैक्स और ...