सहरसा, जुलाई 27 -- Saharsa News: सलखुआ। थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक से स्टेशन रोड जाने वाली सड़क पर मल्लिक टोला के समीप रविवार को ओवरटेक की होड़ एक बड़े हादसे का कारण बन गई। तेज रफ्तार दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के बाहर चटाई पर बैठी महिला और बच्चों पर चढ़ गए। हादसे में महिला, तीन मासूम बच्चियों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार हरिपुर निवासी विमल कुमार और कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया निवासी धर्मबीर कुमार भी शामिल हैं। वहीं घायल सीता देवी, सरस्वती कुमारी, गौरी कुमारी और खुशबू कुमारी का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ओवरटेक की होड़ में महिला समेत छह घायल यह भी पढ़ें- Bagaha News: दो बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...