Saharsa News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच हुए घायल
सहरसा, अगस्त 8 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र के धरमु चौक के समीप शुक्रवार को दो मोटर साइकिलों की आमने- सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरीबख्तियारपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अजय यादव और बृज नारायण यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मैनवा गांव निवासी अजय यादव और बृज नारायण यादव बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर सरोजा रामपुर निवासी मुकेश कुमार, प्रिंस कुमार और रूपेश कुमार सवार थे, से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में पांच घायल हादसे में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मुकेश कुमार और प्रिंस कुमार का इलाज अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.