सहरसा, सितम्बर 1 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में रविवार की तरह सोमवार को भी दोपहर बाद मौसम बदल गया और कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। हालांकि सोमवार की सुबह ही मौसम बदलता रहा। सुबह में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई और तीखी धूप निकल गई। दोपहर दो बजे तक चिलचिलाती धूप से तापमान काफी गर्म रहा। लेकिन फिर अचानक बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। यह भी पढ़ें- Saharsa News: दोपहर बाद कहीं रिमझिम तो कहीं फुहार मौसम की स्थिति सुबह से दोपहर तक धूप गर्मी से 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया वहीं 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को लगभग 2 मिली मीटर बारिश हुई। बारिश के दौरान हवा चलने से राहत मिली लेकिन बारिश खत्म होते ही फिर चिलचिलाती धूप निकल गई और हवा बंद होने से उमसभरी गर्मी शुरू हो गया।जलज...