Saharsa News: दोपहर बाद कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी
सहरसा, सितम्बर 17 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मंगलवार की तरह बुधवार को भी दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर बाद जिले के कई हिस्सों और नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी और फुहार पड़ी। सुबह धूप निकलने के बाद धूप-छांव का दौर चलता रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इस दौरान पूरे जिले में आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा भी चली।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में करीब 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से धूप और हवा बंद रहने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम बदला और कुछ इलाकों में बारिश होने लगी। कई जगह थोड़ी देर बूंदाबांदी के बाद फिर तेज धूप निकल गई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.