सहरसा, अगस्त 9 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर प्रसिद्ध बाबा मटेश्वरधाम में जलार्पण के लिए आस्था का सैलाब उमड़ेगा। रविवार को सहरसा सहित कोसी और सीमांचल के विभिन्न जिलों से हजारों शिवभक्त गेरुआ वस्त्र धारण कर बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मुंगेर के छर्रापट्टी घाट के लिए रवाना हुए। वहां गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने गंगाजल भरकर बाबा मटेश्वरधाम की पैदल यात्रा शुरू की। यह भी पढ़ें- रेलवे पुल 47, 50 व 51 पर जाम से निपटने को प्रशासन से विशेष व्यवस्था की अपीलभीड़ और यातायात रविवार सुबह से ही सहरसा-मानसी रेलखंड के सोनवर्षा कचहरी, सिमरीबख्तियारपुर, कोपरिया और धमारा घाट रेलवे स्टेशनों पर कांवरियों की भारी भीड़ जुटी रही। स्टेशन परिसर बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रह...